पिता ने हंसते-खेलते स्कूल छोड़ा,13 साल के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

सुबह जिस इकलौते बेटे को पिता ने हंसते-खेलते स्कूल छोड़ा था, उन्हें क्या पता था कि अब वह कभी घर लौटकर नहीं आएगा. लखनऊ के जानकीपुरम में 13 साल का अथर्व उर्फ डुग्गू क्लास में बैग टांगे ही अचानक गिर पड़ा. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आठवीं में पढ़ने वाले अथर्व की मौत से माता-पिता की दुनिया उजड़ गई. डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है.