पंजाब: मोहाली की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लगातार हो रहे ब्लास्ट, 8 लोग झुलसे

पंजाब के मोहाली के कुराली में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में 7 से 8 लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है. मौके पर मोहाली और रोपड़ से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. इन दोनों शहरों से एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम भी पहुंची है. मौके पर पुलिस अधिकारी और 2 दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. जिस केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है, उसके बगल में भी केमिकल फैक्ट्री है. अगर वहां पर भी आग पड़ती है तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है.