देवरिया कांड में एसडीएम, दो तहसीलदार, CO, SHO समेत 15 निलंबित, सीएम योगी का बड़ा एक्शन
देवरिया में जमीन को लेकर हुए विवाद में छह लोगों की हत्या में सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही में 15 लोगों को निलंबित कर दिया है। इसमें एसडीएम, दो तहसीलदार, CO, SHO शामिल हैं।