दिल्ली में 11 साल तक के पानी के बिल होंगे माफ? केजरीवाल सरकार ला रही नई योजना
दिल्ली सरकार के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पानी के बिलों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हैं। जल बोर्ड के कुल 42 जोन हैं। बीते आठ माह में कुल 8000 बिलों की गड़बड़ियों को ठीक किया है।