टीवी देखते वक्त अचानक घर में घुस आया तेंदुआ, महिला बेहोश
कर्नाटक के तुमकुरु जिले के गांव में एक महीने से एक तेंदुआ घूम रहा था. तेंदुआ अचानक एक घर में घुस गया. उस वक्त पति-पत्नी टीवी देख रहे थे. तेंदुए को देख दोनों भागे और दरवाजा बंद कर दिया. इस दौरान महिला बेहोश हो गई.