ट्रेन की पैंट्री में लगी आग, कर्मभूमि एक्सप्रेस का केस
पंजाब के पटियाला में बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग कुछ अन्य बोगियों तक भी फैल गई. फायर अलार्म बजते ही यात्री बाहर निकल आए. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.