झारखंड के हजारीबाग में डूबकर 6 लड़कों की मौत, स्कूल बंक कर पिकनिक मनाने गए थे डैम
हजारीबाग के इचाक क्षेत्र में आज सुबह लोटवा जलाशय में 6 लड़के डूब गए हैं। सभी की उम्र 16 से 17 के बीच की है। इसमें से 4 का शव निकाला गया है। बाकी लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।