जहरीले प्रदूषण की चपेट में दिल्ली और नोएडा, AQI 400 पार

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जानलेवा स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया है. आईआईटी दिल्ली में एक्यूआई 442 तक पहुंच गया, जबकि नोएडा के सेक्टर-62 में भी यह 415 रहा. बिगड़ते हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप का तीसरा चरण लागू कर दिया है, लेकिन हवा अब भी बेहद जहरीली बनी हुई है.