जिस बेटे को पालकर किया बड़ा, उसी ने मोबाइल के लिए कर दी पिता की हत्या

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. तुलजापुर तहसील के येवती गांव में 29 वर्षीय श्रीशैल उर्फ बबलू ने पिता खंडू डोंबाले से मोबाइल और नया फोन खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. पिता ने रात में मोबाइल देने से इनकार कर दिया. इससे नाराज बेटे ने आंगन में सो रहे पिता के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर उनकी जान ले ली.