जादूगर के ही शहर में नहीं मिला ठिकाना, भटकती रहीं हॉकी खेलने आईं बेटियां

झांसी में आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन महिला हॉकी लीग में हिस्सा लेने पहुंचीं 11 टीमों की खिलाड़ियों को रहने और खाने की परेशानी झेलनी पड़ी. 13 से 17 साल की बेटियों को तीन दिनों तक ठिकाने के लिए भटकना पड़ा. हरियाणा से आई खिलाड़ियों को स्थानीय पार्षद की मदद से ठहरने की जगह तो मिली, लेकिन भोजन का इंतजाम उन्हें खुद करना पड़ा. खिलाड़ी पैसे जुटाकर खाना बना रही हैं. वहीं, स्टेडियम अधिकारियों का कहना है कि रहने और खाने की जिम्मेदारी टीमों की खुद थी.