गुजरात मे गायों की दौड़ के पीछे छिपी है ये अनोखी परंपरा

गुजरात के पाटण जिले के गोधाणा गांव में गुजराती नववर्ष की शुरुआत एक अनोखी परंपरा के साथ होती है. यहां ग्रामीण पहले गायों का पूजन करते हैं और फिर पूरे गौधन को एक साथ खेतों की ओर दौड़ाते हैं. गायों के दौड़ने से उठने वाली धूल को लोग शुभ मानकर माथे पर लगाते हैं. मान्यता है कि यह गौमाता का आशीर्वाद है. गांव में यह परंपरा कई पीढ़ियों से निभाई जा रही है.