कितने की आती है गिर गाय, जो हर रोज देती है 18-20 किलो दूध!
गिर गाय एक देसी नस्ल है. इस देसी नस्ल की मांग भारत के गांवों में सबसे ज्यादा होती है. क्योंकि, ये गायें प्रतिदिन 12 लीटर से लेकर 20 लीटर तक दूध देती हैं और इनकी दूध देने की क्षमता पर ही इनकी कीमत निर्भर करती है.