केके पाठक दूसरे दिन भी शिक्षा विभाग के दफ्तर नहीं पहुंचे, अचानक छुट्टियों से चर्चा तेज
शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक दिल्ली से पटना लौटने के बाद लगातार दूसरे दिन दफ्तर नहीं पहुंचे। विभाग के कर्मचारियों में चर्चा है कि केके पाठक किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं।