ऑर्डर किया था चिली पनीर, भेज दिया चिली चिकन, खाकर बीमार हुआ शख्स
मामला लखनऊ के आशियाना कोतवाली क्षेत्र का है. जहां एक शख्स ने स्विगी से चिली पनीर ऑर्डर किया था. लेकिन डिलीवरी चिली चिकन की हो गई. चिकन खाने से शख्स की तबीयत बिगड़ी तो उसने आशियाना थाने में शिकायत दर्ज करा दी.