अरुणाचल में 9186 फीट की ऊंचाई पर फूल की नई प्रजाति मिली
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में फूल की नई प्रजाति डिस्पोरोप्सिस क्रिस्पाटा मिली है. यह देश में इस जीनस की पहली रिकॉर्डिंग है. डिप्टी सीएम चौना मेइन ने इसे राज्य की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण बताया.