अब गोरखपुर से पटना तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन, चार घंटे में पूरा होगा सफर; नए साल से पहले मिल सकता है तोहफा
अब गोरखपुर से पटना (पाटलिपुत्र) तक वंदे भारत चलाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे का वाणिज्य विभाग तैयारी में जुट गया है। जल्द ही परिचालन विभाग इसका टाइमटेबल बनाएगा।