अफगानिस्तान से हारकर इंग्लैंड के नाम जुड़ा वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 48 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे अधिक 11 टीमों से मैच हारने वाला देश बन गया है। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था जो वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 10 टीमों से हारा था।