अखिलेश यादव की गोरखपुर रैली में बुलडोजर ने मासूम को कुचला, 6 लोगों पर केस दर्ज

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 20 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. रोड शो में शामिल समर्थकों द्वारा अखिलेश यादव के स्वागत के लिए जेसीबी और बुलडोजर से फूलों की बारिश की जा रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बुलडोजर की चपेट में आने से 14 साल के मासूम बच्चे आर्यवर्धन श्रीनेत की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि रोड शो के दौरान सुरक्षा और यातायात का कोई उचित इंतजाम नहीं किया गया था. प्रशासन की लापरवाही और आयोजकों की हुड़दंगई की वजह से मासूम बच्चे की जान चली गई.