IPL 2024: 453 दिन के बाद ऋषभ पंत मैदान में उतरे, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवैशन
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में जैसे ही डेविड वॉर्नर आउट होकर पवेलियन जाने लगे, पूरा मैदान जोश से भर उठा। यह जोश था डीसी के कप्तान ऋषभ पंत के लिए जो 453 दिनों के बाद मैदान पर लौटे।