7 किमी तक सीवर में बहा 4 साल का इमरान, 23 घंटे बाद मिले शव के अवशेष... DNA से होगी पहचान
पश्चिमी दिल्ली के नांगली विहार में चार साल के बच्चे इमरान के शरीर के अवशेष 7 किलोमीटर दूर सीवर प्लान्ट से मिले. दिल्ली पुलिस ने शव की पहचान के लिए माता-पिता के DNA सैंपल लिए हैं.