30 लाख से ज्यादा दीये, ड्रोन से रामायण; देखें अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी

अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इस बार राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक और पूरी अयोध्या में 33 लाख से अधिक दीये जलाकर एक बार फिर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. सरयू नदी के पावन तटों को रोशन करने के लिए करीब 35 हजार स्वयंसेवक और घाट प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों को मुस्तैदी से निभा रहे हैं. दीपोत्सव के अवसर पर आसमान में लगभग 2100 स्वदेशी ड्रोन्स के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों और प्रभु श्रीराम के वीर स्वरूप का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही लेजर शो, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और ग्रीन फायरक्रैकर्स शो इस भव्य आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे.