23 सीटों वाली BJP अब अकाली दल से कितनी सीटें चाहती है?

पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन से पहले सीट बंटवारे पर पेच फंस सकता है. पुराने फॉर्मूले में अकाली दल 94 और बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी. लेकिन इस बार बीजेपी करीब दोगुनी सीटें मांग रही है. दोनों दल पांच विधानसभा चुनाव साथ लड़ चुके हैं और तीन बार सरकार बना चुके हैं. अब देखना होगा कि गठबंधन किस फॉर्मूले पर आगे बढ़ता है.