सैनिकों के बदले मालदीव में किसे मिलेगी जगह, विदेश मंत्रालय का ऐलान; तीसरे दौर की बैठक जल्द
विदेश मंत्रालय ने बताया कि मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों की जगह अब भारत का टेक्निकल स्टाफ लेगा। टेक्निकल स्टाफ मालदीव में डोर्नियर हवाई जहाज और दो हेलीकॉप्टर का रखरखाव करेंगे।