शादी से लौट रहे परिवार की SUV खाई में गिरी, 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक एसयूवी के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. वहीं, 11 साल की एक बच्ची को इलाज के लिए बारामूला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.