पशुपालक पर हमला करने वाला शेर पकड़ा गया, टीम ने पिंजरे में किया कैद

गुजरात के अमरेली जिले के जाफराबाद में दिनदहाड़े एक पशुपालक पर हमला करने वाले शेर को वन विभाग ने पकड़ लिया है. शेर ने पशुओं को चराने गए अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर अटैक कर दिया था. उसे जांघ से पकड़कर घसीटने लगा था. घटना के बाद वन विभाग ने विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और आखिरकार शेर को पिंजरे में कैद कर लिया.