'न भीख मांगी गई न दी गई', इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन का जवाब

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के तीखे बयान के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने पलटवार किया है. इकरा हसन ने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे का सम्मान जरूरी है और गठबंधन में मर्यादा बनी रहनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सिटिंग विधायकों की सीटों पर समझौता नहीं हो सकता.