नवी मुंबई में तेल गोदाम में लगी भीषण आग, 3 कंपनियां जलकर खाक; Video

नवी मुंबई के वाशी स्थित सेक्टर 18 में रविवार रात एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई. ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग तेजी से फैली और पास की प्लाईवुड तथा कोरियर कंपनी को भी चपेट में ले लिया. हादसे में तीनों कंपनियां जलकर खाक हो गईं. दमकल की 10-12 गाड़ियों ने रात भर की मशक्कत के बाद स्थिति संभाली. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.