BJP का 'मिशन दक्षिण', NDA में शामिल हो सकती है टीडीपी

लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में एक बार फिर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) शामिल हो सकती है. सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक में आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं. इस दौरान आंध्र के भाजपा नेता बताएंगे कि टीडीपी को एनडीए में शामिल करने से लोकसभा चुनाव में क्या लाभ मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो टीडीपी को एनडीए में शामिल करने की पूरी रणनीति पर काम हो गया है. लोकसभा और विधानसभा की सीटों का बंटवारा भी लगभग फाइनल है. बीजेपी के 'मिशन दक्षिण' के लिए यह गठबंधन बेहद अहम माना जा रहा है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy