असदुद्दीन ओवैसी, चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, CM चेहरे का भी ऐलान! यूपी में नया मोर्चा तैयार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी है. दोनों दलों ने मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया है, जो उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' में शामिल होकर भाजपा को रोकना चाहेंगे, तो हम उनका साथ देंगे. असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.