'2047 की डेडलाइन पर काम कर रहा भारत', दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी

BJP मुख्यालय में दिवाली मिलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया, मीडिया के बदलते स्वरूप पर बात की और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया. PM मोदी ने कहा, "जब मैं दिल्ली आया, तो अशोका रोड वाले ऑफिस से पार्टी चलती थी. उस समय भी दिवाली मिलन होते थे और मेरा काम ऐसे ही दिवाली मिलन में कुर्सी लगाना, आप सभी लोगों की आवभगत करना था. तब कैमरे कम थे, लेकिन संबंधों की आत्मीयता वैसी ही थी." उन्होंने कहा कि गेस्ट कोऑर्डिनेशन से लेकर न्यूज डेस्क और कैमरा पर्सन तक, हर जगह निकटता और जान-पहचान का उमंग भरा माहौल रहता था. उस एक्सपीरियंस में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और तब के अनुभव आज भी बहुत काम आते हैं.