"हमारा तो टॉयलेट भी..." अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आपको बताना होगा कि आप कहां और क्यों जाते हैं? आपकी भी जिम्मेदारी बनती है. अमित शाह ने कहा, "वियतनाम कितने दिन रहे, किसको मिले, क्यों गए थे? कौन-सा कार्यक्रम था? वो कहेंगे, हम क्यों जवाब दें? सुन लीजिए राहुल जी आप भी संवैधानिक पद पर हो भाई. जनता को जानने का अधिकार है. आप विपक्ष के नेता हो, जनता को जानने का अधिकार है." अमित शाह ने सार्वजनिक जीवन को लेकर कहा, "अरे हमारा तो टॉयलेट भी इंडिविडुअल नहीं होता. सुबह नहाने से पहले ही जनता घर पे आ जाती है. अभी मैं आते-आते हमारे मुख्यमंत्री पूछ रहा था कि भाई वर्जिश होती है, तो वो तो बेचारा भला देहाती आदमी है. बोला- क्या जी, उठने के पहले ही लोग आ जाते हैं. राहुल जी, सार्वजनिक जीवन में इस तरह से बर्ताव नहीं करते हैं."
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आपको बताना होगा कि आप कहां और क्यों जाते हैं? आपकी भी जिम्मेदारी बनती है. अमित शाह ने कहा, "वियतनाम कितने दिन रहे, किसको मिले, क्यों गए थे? कौन-सा कार्यक्रम था? वो कहेंगे, हम क्यों जवाब दें? सुन लीजिए राहुल जी आप भी संवैधानिक पद पर हो भाई. जनता को जानने का अधिकार है. आप विपक्ष के नेता हो, जनता को जानने का अधिकार है."
अमित शाह ने सार्वजनिक जीवन को लेकर कहा, "अरे हमारा तो टॉयलेट भी इंडिविडुअल नहीं होता. सुबह नहाने से पहले ही जनता घर पे आ जाती है. अभी मैं आते-आते हमारे मुख्यमंत्री पूछ रहा था कि भाई वर्जिश होती है, तो वो तो बेचारा भला देहाती आदमी है. बोला- क्या जी, उठने के पहले ही लोग आ जाते हैं. राहुल जी, सार्वजनिक जीवन में इस तरह से बर्ताव नहीं करते हैं."