'हमें शक था, अब सबूत हैं', अमेरिका में राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनावी धांधली के सवाल

राहुल गांधी ने एक बार फिर अमेरिका की धरती से भारत की चुनावी प्रक्रिया और कथित 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया है.  राहुल गांधी के कार्यकम का लाइव टेलीकास्‍ट तो नहीं किया गया, लेकिन वहां मौजूद एक इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ता ने NDTV से वीडियो साझा किया है. इस दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 में वोट डालने वाले करीब 14 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया. राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक चुनाव में प्रचार के दौरान जिस तरह पैसा खर्च किया गया, वह सामान्य नहीं था.