सांसद दानिश अली को BSP ने पार्टी से निकाला, 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' का लगाया आरोप

बहुजन समाज पार्टी ने सांसद दानिश अली (Danish Ali) को पार्टी से निकाल दिया है. बसपा (BSP) की ओर से सांसद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है. पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चन्‍द्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) की ओर से इसे लेकर अमरोहा से लोकसभा सांसद दानिश अली को पत्र लिखकर सूचना दी गई है और बताया है कि उन्‍हें बसपा की सदस्‍यता से तत्‍काल निलंबित किया जाता है.