जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला कब और कैसे हुआ..देखिए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआईपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी और चेकपोस्ट को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक दलों और सुरक्षा विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इस हमले में सीआईपीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं. बताया गया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और अचानक गोलीबारी करने के बाद मौके से फरार हो गए. भाजपा नेताओं ने हमले को कश्मीर का माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया, वहीं कांग्रेस ने आतंकियों को पकड़ने में सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की.