सलमान ख़ास के घर के बाहर फ़ायरिंग करने वाले शूटर्स मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े

अभिनेता सलमान ख़ास के घर के बाहर फ़ायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. गिरफ़्तार किए गए आरोपियों के नाम विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल है. ये दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले के नरकटिया तहसील के मसही गांव के रहनेवाले हैं. आपको बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह सलमान ख़ान के मुंबई के घर के बाहर बाइक से आए दो लोगों ने फ़ायरिंग की, जिसके बाद इस घटना का CCTV फुटेज़ सामने आया. मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने कई CCTV फुटेज़ की जांच की महाराष्ट्र (Maharashtra) के अलावा देश के कई राज्यों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गईं और आख़िरकार गुजरात के भुज से इन दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया, वहीं सोशल मीडिया पर इस हमले की ज़िम्मेदारी अमेरिका में रह रहे लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है.

We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. To find out more, read our updated privacy policy and cookie policy