पीएम मोदी ने कहा- 'जो पैसा गरीब पर खर्च होना चाहिए था, वो कांग्रेस...'

चुनाव आचार सहिंता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मध्यप्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. गुरुवार को जबलपुर (Jabalpur) में आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी ने राज्य को 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी और इसके बाद आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर चुन-चुन कर हमले किए. उन्होंने कहा कि न गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और न ही कांग्रेसी नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा. PM मोदी ने कहा 2014 में सरकार में आने के बाद से ही मैंने भ्रष्ट व्यवस्थाओं की सफाई का स्वच्छता अभियान चलाया है. मैंने 11 करोड़ फर्जी खातों को बंद किया जहां पैसे लूटे जा रहे थे. ये संख्या मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कुल आबादी से भी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि जनधन, आधार और मोबाइल के सहयोग से हमने कांग्रेस के भ्रष्टतंत्र को खत्म कर दिया है. 