श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व लगा पेट्रोल का लंगर!
पंजाब के लुधियाना में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर एक अनोखा लंगर चर्चा का विषय बन गया. जहां आमतौर पर गुरुपर्व पर भोजन और जल सेवा के आयोजन होते हैं, वहीं इस बार लोगों को मुफ्त पेट्रोल और डीजल बांटा गया. शहर के ताजपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर आयोजित इस सेवा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालक पहुंचे और देखते ही देखते वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई.