राम-कृष्ण पर किसका हक, आचार्य प्रशांत ने समझाया?

उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में जब भगवान राम और भगवान कृष्ण की राजनीति जोरों पर है, नेता सुदर्शन चक्र हाथ में उठाए दिख रहे हैं, कोई कह रहा है कृष्ण हमारे हैं, तो इसी बड़े सवाल पर NDTV इंडिया पर आचार्य प्रशांत जुड़े. फिलॉसफर-लेखक आचार्य प्रशांत ने धर्म, दर्शन और भारतीय संस्कृति पर खुलकर बात की और कहा - भगवान कृष्ण को क्या किसी खांचे में फिट किया जा सकता है? बिल्कुल नहीं. आचार्य प्रशांत ने कहा - देखिए वो सबके हैं, किन्हीं वर्गों या खांचों के नहीं. मनुष्य मात्र की जो उच्चतम संभावना हो सकती है, उसके लिए ये दो नाम हैं - श्री राम, श्री कृष्ण.उन्होंने समझाया कि इंसान अलग-अलग तलों के होते हैं, तो उनकी दृष्टि भी अलग-अलग तल की होती है. कोई ज्यादा दूर तक देख पाता है, कोई बहुत आगे तक नहीं देख पाता. किसी को स्पष्ट दिखाई देता है, किसी को धुंधला. इसीलिए राम और कृष्ण में भी मनुष्य भेद गढ़ लेता है. अगर उनको सच्ची या पारमार्थिक दृष्टि से देखेंगे, तो राम और कृष्ण दोनों बस अंतिम सत्य के ही दो नाम हैं.

उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में जब भगवान राम और भगवान कृष्ण की राजनीति जोरों पर है, नेता सुदर्शन चक्र हाथ में उठाए दिख रहे हैं, कोई कह रहा है कृष्ण हमारे हैं, तो इसी बड़े सवाल पर NDTV इंडिया पर आचार्य प्रशांत जुड़े. फिलॉसफर-लेखक आचार्य प्रशांत ने धर्म, दर्शन और भारतीय संस्कृति पर खुलकर बात की और कहा - भगवान कृष्ण को क्या किसी खांचे में फिट किया जा सकता है? बिल्कुल नहीं.
आचार्य प्रशांत ने कहा - देखिए वो सबके हैं, किन्हीं वर्गों या खांचों के नहीं. मनुष्य मात्र की जो उच्चतम संभावना हो सकती है, उसके लिए ये दो नाम हैं - श्री राम, श्री कृष्ण.उन्होंने समझाया कि इंसान अलग-अलग तलों के होते हैं, तो उनकी दृष्टि भी अलग-अलग तल की होती है. कोई ज्यादा दूर तक देख पाता है, कोई बहुत आगे तक नहीं देख पाता. किसी को स्पष्ट दिखाई देता है, किसी को धुंधला. इसीलिए राम और कृष्ण में भी मनुष्य भेद गढ़ लेता है. अगर उनको सच्ची या पारमार्थिक दृष्टि से देखेंगे, तो राम और कृष्ण दोनों बस अंतिम सत्य के ही दो नाम हैं.