यमुना में अब गोवा जैसा आनंद... दिल्ली में शुरू हुई नमो यमुना रिवर सफारी
दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' कैसी चल रही है, इसका जायजा लेने के लिए NDTV की टीम पहुंची. दिल्ली में अब यमुना नदी पर भी क्रूज का आनंद लिया जा सकेगा. दिल्ली में 10 नवंबर 2026 से 'नमो यमुना रिवर सफारी' की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में इस फेरी सेवा का उद्घाटन किया. यह केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, DDA और IWAI का संयुक्त प्रोजेक्ट है. यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 'राष्ट्रीय जलमार्ग-110' घोषित किया गया है. सोनिया विहार से जगतपुर खंड के बीच शुरू हुई ये क्रूज सेवा राष्ट्रीय जलमार्ग की क्षमता का दोहन करने और इको-फ्रेंडली नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है.