छठ पूजा के दौरान मोहम्मदाबाद के बच्छलपुरा घाट पर गंगा कटान से दहशत
मोहम्मदाबाद तहसील का बच्छलपुरा गंगा घाट भक्ति और आस्था के रंग में डूबा हुआ था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल आस्था का ये घाट अफरा-तफरी का मंजर बन जाएगा. अचानक गंगा के पानी में अजीब सी हलचल हुई. पानी में बुलबुले उठने लगे, जैसे नदी के भीतर कुछ उबल रहा हो. ग्रामीणों की नजरें तुरंत उस हलचल पर टिक गईं. उन्हें समझते देर नहीं लगी कि ये कोई सामान्य लहर नहीं है, ये खतरे की घंटी है.