यूथ कांग्रेस कार्यक्रम में बवाल, पप्पू यादव पर कथित टिप्पणी के बाद भिड़े दो गुट
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया. नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू राज ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने "35 साल नहीं, 56 साल के उम्मीदवार को हराया है". इस बयान को सांसद पप्पू यादव पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी माना गया, जिसके बाद उपाध्यक्ष मनीष यादव और उनके समर्थक नाराज हो गए. विवाद इतना बढ़ा कि पार्टी कार्यालय में दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ. गौरतलब है कि युवा कांग्रेस चुनाव में मनीष यादव को पप्पू यादव का समर्थन प्राप्त था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे.