मुंबई में कुर्ला के फीनिक्स मॉल के पीछे कपल से मारपीट, VIDEO वायरल

मुंबई के कुर्ला में एक कपल के साथ मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. फीनिक्स मॉल के पीछे स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में घूमने गए युवक-युवती पर 8 से 10 नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां कीं. विरोध करने पर लड़कों ने कपल को घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घाटकोपर पुलिस ने 8 नाबालिगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा.