मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet की फ्लाइट में भारी देरी, रात से सैकड़ों यात्री फंसे

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की उड़ानें ठप हो गई हैं. शाम 7 बजे से स्पाइसजेट का एक भी विमान टेक ऑफ नहीं कर पाया है, जिसके चलते सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं. रात 11:30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट की तो बोर्डिंग तक शुरू नहीं हो पाई. यात्रियों का आरोप है कि ना तो एयरलाइन और ना ही एयरपोर्ट प्रशासन देरी की वजह बता रहा है, ना ही नया शेड्यूल बता रहा है. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भी यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है. सुबह भी हालात नहीं सुधरे. स्पाइसजेट के काउंटर पर भारी संख्या में यात्री अपनी फ्लाइट की इंक्वायरी करते नजर आए. मुंबई-दरभंगा फ्लाइट जो सुबह 9:15 बजे छूटनी थी, वो अब 11:50 बजे जाने की बात कही जा रही है. यात्रियों को डर है कि कहीं ये फ्लाइट भी कैंसल ना हो जाए.