मोगा में AAP की खुशहाल पंजाब रैली, केजरीवाल-भगवंत मान होंगे साथ, पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की बड़ी रैली होने जा रही है. मोगा के गांव नत्थुवाला में आयोजित खुशहाल पंजाब रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान शिरकत करेंगे. पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित इस रैली में दोनों नेता पंजाब के लोगों को संबोधित करेंगे. रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पंजाब के मुख्य सचिव के. ए. सिन्हा और डीजीपी गौरव यादव रैली स्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण भी किया. साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. रैली को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो सके और वहां पर मौजूद हैं.