भरोसेमंद ब्रांड बिस्लेरी फेल! रेफरेंस लैब ने भी पानी को बताया असुरक्षित, अब होगा मुकदमा
देश के सबसे बड़े पानी के ब्रांड्स में से एक बिस्लेरी के पानी के सैंपल में गड़बड़ी मिली है. दरअसल जांच में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट इसमें मिला है. बिस्लेरी के खिलाफ अब केस दर्ज होगा. FSSAI ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.FSSAI के मुताबिक पानी के सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली थी. इसके बाद कंपनी ने जांच के नतीजे के खिलाफ अपील भी की. अपील के बाद सैंपल को रेफरेंस फूड लैब भेजा गया, जहां जांच में पॉली न्यूक्लियर एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन यानी PAH की भी पुष्टि हुई. रेफरेंस लैब ने भी पानी को असुरक्षित घोषित कर दिया.अब इन जांच नतीजों के आधार पर FSSAI ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत बिस्लेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. तो बिस्लेरी जाना-माना ब्रांड, जिसके टेस्ट सैंपल में फेल पाया गया है. जांच में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिला है और बिस्लेरी के खिलाफ अब केस दर्ज होगा.