भगवान कृष्ण का व्यक्तित्व सिर्फ यदुवंशी पहचान और मथुरा तक सीमित है?
भगवान कृष्ण बांके बिहारी, कन्हैया लाल राधे राधे, मथुरा चुनावी मौसम में उत्तर प्रदेश की राजनीति ने ये नए कीवर्ड्स पकड़ लिए हैं. नए प्रतीकों के जरिए नए नैरेटिव बनाने की कोशिश हो रही है जैसे- लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगा ये पोस्टर जिसमें अखिलेश यादव सुदर्शन चक्र चला रहे हैं. भगवान कृष्ण के हाथ में सुदर्शन चक्र पौराणिक मान्यताओं में. अधर्म के विनाश और धर्म की रक्षा का प्रतीक है, लेकिन अब यही सुदर्शन चक्र यूपी की सियासत में भी दिखाई देने लगा है. और तो और गोरखपुर में अपनी रथ यात्रा के दौरान अखिलेश के मंच पर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भी रखी गई थी, यानि भगवान कृष्ण के नाम पर सियासत के अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं और इन दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि कृष्ण और उनके प्रतीक किसके हैं?