बाबा बागेश्वर जाएंगे मथुरा, बांके बिहारी के करेंगे दर्शन... तारीख का कर दिया ऐलान!
21 नवंबर को बांके बिहारी के दर्शन करने जाएंगे बाबा बागेश्वर. बाबा बागेश्वर ने ही ऐलान कर दिया है कि 21 नवंबर को वो बांके बिहारी दर्शन के लिए जाएंगे. बाबा बागेश्वर ने कहा- कृष्ण लला आएंगे, माखन मिश्री खाएंगे. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "यादव में हम माधव, माधव में यादव दर्शन करते हैं. हमारे लिए कोई जाति-पात नहीं है, कोई भेदभाव नहीं है और निश्चित रूप से इस कथा का ध्येय और उद्देश्य भी यही है कि कृष्ण लला हम आएंगे, माखन मिश्री खाएंगे. जल्दी ही कृष्ण जन्म भूमि के लिए बांके बिहारी जाकर हम ठाकुर जी के दर्शन करने जा रहे हैं. 21 तारीख को बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे और फिर वहीं से एक प्रण और संकल्प लेंगे कि मथुरा में जो औरंगजेब की निशानी है, वो निशानी का कलंक मिट जाए और हमारे कृष्ण कन्हैया भव्य रूप में, दिव्य रूप में वहां विराजमान हो जाए."