बिजनौर में ट्रेन में मारपीट: महिला का सिर फोड़ने वाले GRP जवान पर नहीं हुई कार्रवाई, 6 यात्रियों पर केस
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रेन में सीट को लेकर GRP जवानों और यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ट्रेन में हाथापाई-थप्पड़बाजी के बाद पुलिस ने 6 यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के भीतर एक महिला पुलिस वाले की वर्दी पकड़े हुए है और ये पुलिस वाला महिला पर बेतहाशा थप्पड़ बरसा रहा है. पीछे से लोग चीख रहे हैं. पीछे से दो महिलाएं इस पुलिस वाले को खींचती हैं, इसे रोकने की कोशिश कर रही हैं, मगर जब तक इसे रोका जाता तब तक इसने इस महिला को इस कदर मारा कि इसका सिर फट गया. महिला के सिर से खून बह रहा है. चारों तरफ से महिलाओं ने इस पुलिस वाले को घेर लिया. जिस महिला का सिर फटा था, उसने एक हाथ से अपना सिर पकड़ रखा है और दूसरे हाथ से इस पुलिस वाले की वर्दी पकड़ रखी है. स्थिति ये हुई कि दूसरे पुलिस वाले को बीच में आना पड़ा और उसने इस पुलिस वाले को लोगों के बीच से निकाला.