फ्रांस के 6 एयरपोर्ट कराए गए खाली, हमले की मिली थी धमकी
"हमले की धमकी" वाले ईमेल के बाद बुधवार को फ्रांस के छह एयरपोर्ट (Airport) को खाली करा लिया गया. जानकारी के अनुसार पेरिस के पास लिली, ल्योन, नैनटेस, नीस, टूलूज़ और ब्यूवैस एयरपोर्ट को खाली करवाया गया है. न्यूज एजेंसी एएफपी की खबर के अनुसार हमले की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. धमकी किस संगठन के द्वारा दी गई थी और उसका सोर्स क्या था इसकी अभी कोई जानकारी फ्रांस की तरफ से नहीं दी गई है.