चार मूर्ति गोल चक्कर का अंडरपास खुला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा मिला गया है. चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है. बताया जा रहा है कि 5 से 7 तारीख तक इसका ट्रायल चलेगा. इस अंडरपास का उद्घाटन 12 तारीख को हो सकता है. सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने इसका शुभारंभ कराया. इस अंडरपास से करीब 5 लाख आबादी को बड़ी राहत मिलेगी. आकर्षक लाइटिंग और खूबसूरत चित्रकारी से सजे अंडरपास में जलभराव से बचाव के भी इंतजाम किए गए हैं.